देश दुनिया

शेर बहादुर देउबा बने नेपाल के आधिकारिक प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने दी बधाई


Bharat varta desk:
शेर बहादुर देउबा रविवार को विश्वास मत हासिल कर आधिकारिक रूप से नेपाल के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
रविवार को देउबा प्रतिनिधि सभा की बैठक मे 165 वोटों से विश्वास मत जीत लिया। देउबा को कुल 275 में से 165 सांसदों के वोट मिले। मतदान में कुल 249 सांसदों ने भाग लिया। इनमें से 165 वोट उनके पक्ष में पड़े, जबकि 83 वोट उनके खिलाफ पड़े। नेपाली कांग्रेस, सीपीएन माओवादी सेंटर और जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल के सांसदों ने देउबा के पक्ष में वोट डाला। जेएसपी-एन के ठाकुर-महतो धड़े ने आखिरी समय में देउबा को समर्थन देने का फैसला किया।
नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष 75 साल के देउबा ने 13 जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके 1 दिन पहले ही नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने नेपाल के उच्चतम न्यायालय के संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा को बहाल करने का आदेश दिया था, जिसे पांच महीने में दूसरी बार 22 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भंग कर दिया था। सर्वोच्च अदालत ने फैसले को असंवैधानिक बताकर प्रतिनिधि सभा को फिर से बाहर कर दिया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कोचिंग सेंटर में आग, 15 बच्चों की मौत

Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More

29 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योगमय हुआ देश, कोलकाता में पीएम मोदी, बोले- ‘लोगों को जोड़ना योग की ताकत’

Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More

2 days ago

BPSC की टॉपर बनी श्रद्धा पांडेय

Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच के आदेश

Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More

2 days ago

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस- आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का भी ट्रांसफर

Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More

4 days ago

बैद्यनाथ और नाथवानी राज्यसभा चुनाव जीते

Bharat Varta Desk झारखंड में राज्यसभा चुनाव में मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए समर्थित… Read More

4 days ago