Categories: पर्यटन

शिव शंकर सिंह पारिजात और रविशंकर चौधरी को मिला पर्यटन सम्मान

bharat varta desk:

विक्रमशिला बौद्ध महाविहार परिसर में विश्व पर्यटन दिवस पर भारत सरकार के इंडिया टूरिज्म व पर्यटन मंत्रालय तथा हेरिटेज सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बिहार हेरिटेज सोसायटी के महानिदेशक डॉ अनंताशुतोष द्विवेदी ने पर्यटन के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु पूर्व जनसंपर्क उपनिदेशक एवं इतिहासकार शिव शंकर सिंह पारिजात तथा टीएनबी कॉलेज, भागलपुर के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ रविशंकर कुमार चौधरी को ‘पर्यटन सम्मान’ से नवाजा गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी कहलगांव के प्रोजेक्ट हेड नारायण प्रकाश शाहर सहित एनटीपीसी के विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक अजय शर्मा, डीके गुप्ता, घोष दस्तीकर, एस आर बारीक, ए रहमान एवं राजेश चौहान, एजीएम सौरभ शर्मा, डिप्टी जीएम अजय प्रसाद तथा एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय के राजेश कुमार, अश्विनी चौधरी व मोनिका तथा कहलगांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि सिन्हा उपस्थित थे।

शिव शंकर सिंह पारिजात एवं डॉ रविशंकर कुमार चौधरी को पर्यटन सम्मान से सम्मानित करते हुए हेरिटेज सोसायटी के महानिदेशक डॉ अनंताशुतोष द्विवेदी ने कहा कि हमारे धरोहर हमारे गौरवशाली अतीत के जीवंत साक्षी हैं जिनको संरक्षित-संवर्धित कर लोगों को जागरूक करने के साथ-पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस दिशा में श्री पारिजात तथा डॉ चौधरी का योगदान प्रशंसनीय है।

पर्यटन सम्मान ग्रहण करते हुए शिव शंकर सिंह पारिजात एवं डॉ रविशंकर कुमार चौधरी ने कहा कि अंग क्षेत्र में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, पुरातात्त्विक और धार्मिक पर्यटन ही नहीं, वरन् गांगेय डॉल्फिन व गरूड़ जैसे जीवों के कारण पर्यावरणीय पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है जिन्हें संवारकर इतिहास और पर्यटन के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Share
Published by
Ravindra Nath Tiwari

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

4 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

4 weeks ago