राज्य विशेष

शिमला मौसम ने बदला मिजाज हल्की हिमपात शुरू

मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की हिमपात हुई

शिमला: हिमाचल में मौसम बदलने के साथ ठंडक का आगाज होने लगा है। शनिवार को प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली और जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले मिजाज से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। चोटियों पर हुए हल्के हिमपात से मनाली और चंबा जिला में मौसम ठंडा होने लगा है।
इसे सर्दियों का आगाज भी माना जा रहा है। बता दें कि अक्तूबर में बारिश होने पर मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हो जाता है।

मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, व्यास कुंड, दशौहर, भुगू झील, हामटा पास और शिरघन तुंग पर हल्का हिमपात हुआ। घाटीवासियों का कहना है कि ऊंची चोटियों पर हिमपात से अब सर्दी का आगाज हो गया है। चोटियों पर हुए हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, भरमौर की ऊपरी पहाड़ियों मणिमहेश, चौबिया, कुगति, काली छौ में शनिवार दोपहर बाद हल्का हिमपात हुआ। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में दो अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 सितंबर को मानसून के प्रदेश के विदा होने की संभावना जताई है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 day ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago