
पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला नालंदा में यूपीवीसी मैनुफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पटना से नजदीक होने के कारण नालंदा में उद्योगों के विकास की अपार संभावना है। अब तक किस जिले में 528 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आ चुका है। इनमें इथेनॉल, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और दूसरे उद्योग शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार एक जिला एक उत्पाद की योजना पर काम कर रही है। हर जिले में वहां के विशिष्ट उत्पाद को उद्योग के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
राईस मिल और पटेल वेयर यूनिट का दौरा, लंदन में नालंदा के ब्राउन राइस की बहुत मांग
शाहनवाज हुसैन ने नालंदा पहुंचने पर पटेल एग्रिइंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के राईस मिलिंग यूनिट और पटेल वेयर हाउसिंग प्रा.लि. के यूनिट का भी दौरा किया। राइस मिलिंग की क्षमता की 72 मिट्रिक टन प्रति घंटा है और 1500 मेट्रिक टन प्रति दिन। बताया गया कि पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज द्वारा तैयार सोनम, कतरनी, आईआर 64, बासमती, सोना मसूरी व अऩ्य चावल देश के कई राज्यों के साथ-साथ लंदन, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नेपाल भी जाता है। लंदन में यहां के ब्राउन राइस की बहुत मांग है।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More