
Bharat varta desk: बिहार में शराबबंदी अभियान को धार देने के लिए सरकार ने एक दर्जन एडीजी और आईजी रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इन अधिकारियों को सरकार ने बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त करते हुए शराबबंदी के मामलों की निगरानी और सुनवाई करने का टास्क दिया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात सीआईडी के एडीजी जितेंद्र कुमार को केंद्रीय क्षेत्र सौंपा गया है।
इसके अलावा एडीजी रेलवे निर्मल कुमार आजाद को मगध क्षेत्र, एडीजी अभियान सुशील मानसिंह खोपड़े को शाहाबाद, एटीएस के एडीजी एस रविंद्रन को तिरुहूत क्षेत्र और आईपीएस अधिकारी आर मल्हार को चंपारण क्षेत्र की जिम्मेवारी दी गई है।
कमल किशोर सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक एससीआरबी और आधुनिकीकरण को पूर्णिया, पारसनाथ, अपर पुलिस महानिदेशक बजट अपील को मुंगेर क्षेत्र और अनिल कुमार किशोर एडीजी कमजोर वर्ग को बेगूसराय क्षेत्र, एडीजी सुरक्षा विशेष शाखा बच्चू सिंह मीणा को मिथिला क्षेत्र और केएस अनुपम आईजी पूर्वी क्षेत्र को भागलपुर, एमआर नायक आईजी बीएनपी को कोशी क्षेत्र में शराब रोकने का जिम्मा सौंपा गया है।
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More