पॉलिटिक्स

शकुनी चौधरी के बेटे जदयू में शामिल

Bharat varta desk: बिहार में 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव की लड़ाई कांटे की हो गई है। यह चुनाव खासतौर से जदयू और आरजेडी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना गया है। तारापुर विधानसभा सीट पर आगामी 30 अक्टूबर को चुनाव होना है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, एलजेपी ने इस सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। जहां चुनाव जीतने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव यहां कैंप कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर जनता दल यू की ओर से राज्य सरकार के कई मंत्री यहां खूंटा गाड़े हुए हैं। ‌ इस क्रम में तोड़फोड़ भी चल रहा है यानी एक दल से दूसरे दल में नेताओं के आने-जाने का सिलसिला भी जारी है। इसमें आज जनता दल यू को सफलता मिली जब राजद के नेता रहे शकुनी चौधरी के बेटे राहुल चौधरी को जदयू ने अपने में मिला लिया। राहुल के बड़े भाई सम्राट चौधरी भाजपा के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं। पटना में जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दूसरे दलों के कई नेता आज जनता दल यू में शामिल हो गए। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राहुल चौधरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। तारापुर विधानसभा क्षेत्र कुशवाहा बहुल है। राहुल इसी बिरादरी से आते हैं। इससे जनता दल यू अपनी मजबूत स्थिति का दावा कर रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

7 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago