Categories: बड़ी खबर

वेटिकन: पोप फ्रांसिस की हालात गंभीर, सांस लेने में हो रही है परेशानी

Bharat varta Desk

।पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर बनी हुई है. शनिवार को वेटिकन ने बताया कि उन्हें लंबे समय तक अस्थमा से जुड़ी श्वसन समस्या (respiratory problem) का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें ऑक्सीजन की अधिक मात्रा की जरूरत पड़ी. 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस पिछले एक हफ्ते से फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें खून की कमी (एनीमिया) से जुड़ी समस्या भी है, जिसके कारण उन्हें ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया.

वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पोप दिनभर कुर्सी पर बैठे रहे, लेकिन कल की तुलना में अधिक दर्द में हैं.पोप फ्रांसिस को 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में उनके ब्रोंकाइटिस के लक्षण बढ़ गए थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी बारीकी से जांच की. जांच में उनके फेफड़ों में वायरल, बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण की पुष्टि हुई. उन्हें कॉटिकोस्टेरॉयड, एंटीबायोटिक्स और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. पोप की देखरेख उनके निजी चिकित्सक डॉ. कार्बोन और नर्स मास्सिमिलियानो स्ट्रापेट्टी कर रहे हैं. हालांकि, वे बीमार होने के बावजूद वेटिकन में रुककर काम करना चाहते थे, लेकिन उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 day ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

6 days ago