
Bharat Varta Desk : विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने संदेश जारी कर सभी होम्योपैथी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी एक सुलभ तथा सुरक्षित चिकित्सा पद्धति है।
होम्योपैथ भारत का अध्यात्म : डॉ. नीतीश दुबे
देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने वाले होमियोपैथ चिकित्सक डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर बातचीत में कहा कि होमियोपैथ भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति का जर्मन वैज्ञानिक रूप है। होमियोपैथ भारत का अध्यात्म और जर्मन का विज्ञान है। डॉ. दुबे कहते हैं कि भारत होम्योपैथ में विश्वगुरु बनने जा रहा है।
विश्व होम्योपैथी दिवस का इतिहास
प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। होम्योपैथी के जनक माने जाने वाले जर्मन मूल के ईसाई फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन का जन्म 10 अप्रैल को ही हुआ था। इस साल उनकी 268वीं जयंती है। विश्व होम्योपैथी दिवस केवल डॉ. हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में ही नहीं मनाया जाता बल्कि होम्योपैथी को आगे ले जाने की चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों को समझने के लिए भी मनाया जाता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय 10 अप्रैल (सोमवार) को विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित करेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का विषय है – ‘होमियो परिवार- सर्वजन स्वास्थ्य, एक स्वास्थ्य, एक परिवार’।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More