बड़ी खबर

विश्वविद्यालय शिक्षकों के प्रमोशन की होगी जांच एक सौ शिक्षक जांच के घेरे में

तीन सदस्यीय कमेटी गठित , वीसी ने एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी

मुजफ्फरपुर संवादाता : बिहार विवि के 100 शिक्षकों के प्रमोशन की जांच होगी.कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद पांडेय ने प्रमोशन की वैधता को जांचने के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी बनायी है. इसकी जानकारी रजिस्ट्रार प्रो राम कृष्ण ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि कमेटी में सोशल साइंस के डीन प्रो सीएकेपी शाही, इंसपेक्टर ऑफ कॉलेज प्रो प्रमोद कुमार और डीएसडब्लयू प्रो अभय कुमार शामिल हैं. कमेटी को एक सप्ताह में में जांच कर रिपोर्ट देना है. रिपोर्ट को राजभवन भेजा जायेगा.


रजिस्ट्रार ने बताया कि जब यह प्रमोशन हुए थे तब तत्कालीन कुलपति प्रो राज कुमार मंडल वीसी के प्रभार में थे.पिछले वर्ष दिसंबर-जनवरी में ही शिक्षकों के प्रमोशन हुए थे.
इससे पहले भी कुलपति ने बीते मई महीने में पूर्व वीसी के कामकाज की जांच पर कमेटी बनाने की अनुशंसा की थी. इस कमेटी को पूर्व वीसी के द्वारा की गयी नियुक्तियां, प्रमोशन और दूसरे निर्णयों की जांच करनी थी.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

12 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

13 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

7 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago