
Bharat varta desk:
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन साल का एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है. अस्पताल में बच्चे का इलाज जारी है. यह सड़क हादसा फूलपुर थाना के करखियाव में उस वक्त हुआ, जब तेज रफ़्तार एर्टिगा कार की टक्कर ट्रक से हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार में सिर्फ़ तीन साल के मासूम को छोड़ सभी आठ लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित पीलीभीत के निवासी थे. बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद सभी बनारस से जौनपुर जा रहे थे, तभी फूलपुर थाना के करखियाव के पास यह हादसा हुआ.
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More