बड़ी खबर

विप में गरमाया विश्वविद्यालय के भ्रष्टाचार का मुद्दा, संजीव सिंह ने राजभवन पर भी निशाना साधा,कहा -लोग लूट कर जा रहे हैं,रोकिए


Bharat varta desk: बिहार के विश्वविद्यालयों में कुलपति और कुलसचिव के भ्रष्टाचार का मुद्दा विधान परिषद में गरमाया। इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने के लिए पक्ष और विपक्ष के 18 विधान पार्षदों ने सभापति को लिख कर दिया था। मौका मिला और तब विधान पार्षद डॉक्टर संजीव प्रसाद सिंह ने सभापति के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि बिहार के विश्वविद्यालयों में सामानों की खरीद के नाम पर लूट हो रही है। मनमाने दाम पर उत्तर पुस्तिकाओं और किताबों की अवैध खरीद की गई है।

पूर्णिया और भागलपुर विश्वविद्यालय का भी उदाहरण दिया

डॉक्टर संजीव सिंह ने इस मुद्दे पर बड़े ही जोरदार ढंग से बोलते हुए कहा कि भागलपुर और पूर्णिया समेत बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों में इस तरह की खरीद की गई है। नियमों को ताक पर रखकर और क्रय- विक्रय समिति को दरकिनार कर सामानों का क्रय किया गया है। विधान पार्षद ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालयों में बिहार शिक्षा या प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को कुलसचिव बनाया जाए।

राजभवन पर हमला, सभापति बोले राजभवन पर टीका टिप्पणी नहीं

मंत्री के जवाब से असहमति जताते हुए विधान पार्षद ने कहा कि राजभवन के कुछ अधिकारी महामहिम को सही सूचना नहीं दे रहे हैं। विश्वविद्यालय के नियमों परिनियमों का पालन नहीं हो रहा है। प्रति कुलपति के रहते दूसरे लोगों को कुलपतियों का प्रभार दिया जा रहा है। विधान पार्षद के समर्थन में कई सदस्य खड़े हुए। तब सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि राजभवन पर टीका टिप्पणी नहीं की जा सकती है। इस पर मंत्री ने कहा कि बेहतर होगा कि सभापति शिक्षा मंत्री और परिषद सदस्यों के साथ अपने कक्ष में इस मुद्दे पर बात कर लें। लेकिन कई सदस्य उठ खड़े हुए और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन में अपनी बात रखने के लिए जोर डालने लगे। एक सदस्य ने कहा कि बिल्ली को ही दूध की रखवाली का जिम्मा सौंपा जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मुद्दे पर सदन में मुकम्मल बहस और फैसला हो। विधान पार्षद संजीव सिंह ने कहा कि लोग विश्वविद्यालय को लूट कर चले जा रहे हैं। इस पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago