
Bharat varta desk:
बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 के 24 में से16 सीटों का रिजल्ट आ गया है। भाजपा की 6, जदयू की 5, राजद की 3 ,आरएलजेपी की 1, निर्दलीय की 2 सीटों पर जीत हुई है। पटना और मुंगेर एनडीए के लिए प्रतिष्ठा की सीट थी मगर दोनों जगह वह चुनाव हार गया है।
पटना से आरजेडी प्रत्याशी और अनंत सिंह के खास कार्तिक कुमार जीत गए हैं जबकि मुंगेर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खास संजय कुमार को आरजेडी के अजय कुमार सिंह ने हरा दिया है। सिवान में बाहुबली सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन का जलवा बरकरार है। वहां आरजेडी की जीत हुई है जबकि एनडीए की ओर से भाजपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर चला गया है। यहां बाहुबली रईस खान दूसरे नंबर पर है। छपरा में निर्दलीय सच्चिदानंद राय जीत गए है जबकि एमडीएनए ने सच्चिदानंद राय का टिकट काटकर जिस भाजपा उम्मीदवार को टिकट दिया था वह लड़ाई से बाहर हो गया है। यहां आरजेडी दूसरे नंबर पर है। भागलपुर में जनता दल यू के विजय सिंह जीत गया हूं
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More