
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में चुनाव और उपचुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान भी ज़ोरो पर हैं। प्रचार मैदान की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई जो सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना महामारी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाती दिखी। वहीं नेताओं द्वारा जन सभाओं को बगैर मास्क पहने संबोधित करते हुए भी देखा गया।इस मामले में चुनाव आयोग ने बुधवार को गंभीरता से लेते हुए सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की पार्टियों के अध्यक्षों और महासचिवों को एक परामर्श जारी किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि संबद्ध उम्मीदवारों एवं इस तरह के उल्लंघनों के लिए जिम्मेदार आयोजकों के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) तथा जिला मशीनरी (प्रशासन) से दंडनीय प्रावधान पर अमल की उम्मीद की जाती है।परामर्श में कहा गया है, ”आयोग ने जमीनी स्तर पर भीड़ को अनुशासित रखने के संदर्भ में राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों की ओर से बरती गई लापरवाही पर गंभीर संज्ञान लिया है, और इसलिए यह (आयोग) इस बात को दोहराता है और उन्हें परामर्श दिया जाता है कि वे चुनाव प्रचार करने के दौरान अत्यधिक सतर्कता एवं सावधानी बरतें।बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। बिहार में विधानसभा तीन चरणों में होने का कार्यक्रम है, पहले चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का तीन नवंबर को और तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को होगा। अन्य राज्यों में ज्यादातर विधानसभा उपचुनाव तीन नवंबर को हैं। बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर और मणिपुर में कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सात नवंबर को होना है।
Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More
Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More