बड़ी खबर

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से किया जाएगा सम्मानित

Bharat Varta Desk : भारतीय वासुसेना के ग्रुप कप्तान अभिनंदन वर्तमान को सोमवार यानि की आज वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि वीर चक्र से सम्मानित करने के लिए अभिनंदन के नाम की पहले ही घोषणा कर दी गई थी और अब राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 27 फरवरी 2019 को हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे और उन्होंने पाकिस्तान के F-16 को निरस्त कर दिया था। पाकिस्तानी सीमा में अभिनंदन का विमान क्रैश होने के कारण उन्हें बंदी बना लिया था। भारत के दबाव के बाद अभिनंदन को 60 घंटे बाद छोड़ा गया था। 

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज न केवल  अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा बल्कि जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान ए ++ श्रेणी के आतंकवादी को ढेर करने  के लिए नायब सूबेदार सोमबीर को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल ने 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

5 hours ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

5 hours ago

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

7 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

1 week ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago