वाराणसी, विशेष प्रतिनिधि: वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ गया है। पीएम वाराणसी में रोड शो करने के लिए शुक्रवार को मिर्जापुर की जनसभा के बाद काफिले के साथ पहुंचे तो जगह-जगह सड़क किनारे लोगों ने उनका खूब स्वागत किया। वाराणसी के विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को चुनाव होने वाले हैं। मोदी ने रोड शो करके भाजपा के लिए वोट मांगे।
मलदहिया से लहुराबीर, पिपलानी कटरा होते हुए शाम पांच बजे रोड शो कबीरचौरा पहुंच गया है। इसके आगे मैदागिन, बुलानाला और नीचीबाग होते हुए ज्ञानवापी विश्वनाथ कारिडोर पहुंचेगा। साढ़े 3 किलोमीटर की यात्रा है। प्रधानमंत्री लंका रोड स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय के मूर्ति पर माल्यार्पण भी करेंगे। यात्रा शुरू करने के पहले उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
पीएम मोदी को देखने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के बाहर और छतों पर खड़े हो गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में नौजवान और महिलाएं शामिल है। रोड शो में शामिल लोग हर हर महादेव का जयकारा लगा रहे हैं। कई लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं। रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का बैनर और झंडा लेकर चल रहे हैं। सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ है। कुछ जगहों पर बटुक पीएम के स्वागत में मंत्रोच्चार करते नजर आए।
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More
वर्ष 2027 में संभालेंगी अध्यक्ष का पदभार Bharat Varta Desk : एम्स पटना के प्लास्टिक… Read More
Bharat varta Desk हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर… Read More