
Bharat varta desk: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का प्रतिनिधित्व कर रहे पैनल के वकील मोहित डी राम ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे का जो कारण बताया है उससे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है.
वकील ने क्या कहा
वकील ने कहा है कि चुनाव आयोग के कामकाज अब मेरे मूल्यों के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है. लिहाजा मैं इस्तीफा दे रहा हूं. मोहित डी राम, वर्ष 2013 से सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के वकील के रूप में काम कर रहे थे. मोहित ने अपने इस्तीफे में लिखा, मैं अपने कार्यालयों में सभी लंबित मामलों में फाइलों, एनओसी और वकालतनामाओं का सुचारू हस्तांतरण करता हूं.
चुनाव आयोग को हाईकोर्ट ने लगाई थी फटकार
विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट और मद्रास हाईकोर्ट ने काफी फटकार लगाई थी. चुनाव के दौरान कोरोनावायरस के नियमों और आचार संहिता का पालन नहीं कराए जाने को लेकर दोनों हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया था. मद्रास हाई कोर्ट ने तो यहां तक कह दिया था कि चुनाव आयोग पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर कोलकाता हाईकोर्ट ने कहा था कि पूर्व के मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन सेशन के कामकाज से प्रेरणा लेकर उसका 10% पालन भी आज यदि चुनाव आयोग करता तो बंगाल में स्थिति खराब नहीं होती.
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More