
भागलपुर संवाददाता: उद्योग मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को शाहनवाज हुसैन भागलपुर पहुंचे. नवगछिया से भागलपुर तक अंग क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर आनंदराम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया . इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह भागलपुर की तस्वीर बदलेंगे . सिल्क सिटी की पहचान लौटेगी. इसके लिए टेक्सटाइल मंत्रालय से बात करके योजना बनाई जा रही है. इस दिशा में जो काम कर चल रहे हैं उनमें तेजी लाई जाएगी. कोरोना काल में बुनकर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. उनकी क्षतिपूर्ति कैसे हो, इस पर अधिकारियों से बात की जा रही है. उद्योग मंत्री ने यह भी कहा है कि बिहार में औद्योगिक क्रांति आएगी. सड़क, बिजली, शिक्षा और दूसरे कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं वैसे ही उद्योगों के मामले में भी बिहार आत्मनिर्भर बनेगा. अंग प्रदेश को उद्योग के क्षेत्र में विशेष पहचान मिलेगा. फूड प्रोसेसिंग उद्योग के विकास की अपार संभावना है. मेगा फूड पार्क, टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होगी.
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More