
Bharat Varta desk
लोक जनशक्ति पार्टी में टूट को लेकर बिहार की सियासत गर्म है. यह खबर आ रही है कि लोजपा के पांचों सांसदों ने अध्यक्ष चिराग पासवान से अलग होने का फैसला किया है. इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोजपा पर अपने नेतृत्व का दावा किया है.एक खबर यह भी है कि पांचों सांसद जनता दल यू में शामिल हो सकते हैं. इन सांसदों का नेतृत्व रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस कर रहे हैं. लोजपा में हुए इस बगावत के रणनीतिकार जनता दल यू के सांसद डॉ राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह बताए जा रहे हैं. पार्टी के जिन पांच सांसदों ने चिराग से अलग होने का फैसला लिया है, इनमें पशुपति पारस, प्रिंस, महबूब अली कैसर, वीणा देवी और चंदन सिंह शामिल हैं. अब चिराग पार्टी में अकेले ही रह गए हैं.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More