
Bharat varta desk:
पंजाब के लुधियाना के जिला कोर्ट (Ludhiana Court) परिसर में गुरुवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
धमाके के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वे स्थिति का जायजा लेने लुधियाना जा रहे हैं। उन्होंने कहां है कि सामने चुनाव को लेकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
हाल ही में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला के एक गुरुद्वारे में दो लोगों की हत्या के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को अलर्ट जारी किया था। केंद्र सरकार ने पंजाब के तमाम धार्मिक स्थलों, डेरों, मंदिरों, गुरुद्वारों और अन्य सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसको लेकर राज्य भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. 1994 बैच… Read More
Bharat varta Desk बिहार के जाने-माने सर्जन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार को कोलकाता में सम्मानित किया… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को हुई बैठक में उड़ीसा… Read More
Bharat Varta Desk : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज स्थित पैतृक गांव कोटवा में… Read More
पटना : अपराध अनुसंधान को वैज्ञानिक और तेज़ बनाने की दिशा में बिहार सरकार ने… Read More
पटना : सांस्कृतिक संस्था नवगीतिका लोक रसधार द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भोजपुरी… Read More