बड़ी खबर

लालू से मिलीं शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल, कहा बिहार में सत्ता में आएगा राजद


रांची संवाददाता: शनिवार को रिम्स के पिन वार्ड में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से मुलाकात करने शेरघाटी की विधायक मंजू अग्रवाल रांची पहुंची। विधायक ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर आशीर्वाद लेने आई हूं।
जेल मैनुअल के मुताबिक प्रत्येक शनिवार को लालू प्रसाद से रिम्स में 3 लोग मुलाकात कर सकते हैं।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में राजद को व्यापक जनाधार मिला है। तेजस्वी यादव सबसे बड़े नेता के तौर पर सामने आए हैं। बिहार में सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती हैं।आने वाले समय में राजद बिहार में शासन करेगा।
बता दें कि मंजू अग्रवाल शेरघाटी इलाके से पहली बार विधायक चुनी गईं हैं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

डॉ. राजवर्धन आज़ाद की अध्यक्षता में साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की स्वागत समिति गठित

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के 44वें महाधिवेशन की तैयारी जोर-शोर… Read More

2 days ago

पीएम मोदी ने राम मंदिर पर फहराया धर्म ध्वजा

Bharat varta Desk 25 नवंबर 2025 को विवाह पंचमी के अवसर पर अयोध्या के श्रीराम… Read More

3 days ago

CJI सूर्यकांत को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई

Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI)… Read More

4 days ago

नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, और कौन-कौन बनें मत्री

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में 10वीं बार शपथ ली।… Read More

1 week ago

कल गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे प्रधानमंत्री

Bharat varta Desk आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से… Read More

1 week ago