पॉलिटिक्स

लालू से क्यों मिले भाजपा नेता, हलचल बढ़ी


Bharat varta desk: कल देर रात भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रात के अंधेरे में लालू यादव से मुलाकात की है। पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा जिस वक्त लालू से मिलने गए थे उस मौके पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आर के सिन्हा से लालू प्रसाद की पुरानी दोस्ती रही है। सिन्हा भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और आर एस एस के काफी नजदीक माने जाते हैं। वे राज्य के पुराने पत्रकारों में से हैं। यह भी बताया जा रहा है कि काफी दिनों से भाजपा ने उन्हें बिठा कर रखा है। वह पिछली बार लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे मगर पार्टी ने रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया। इसको लेकर भी वे काफी क्षुब्ध थे। पिछले दिनों उन्हें राज्यपाल बनाए जाने की भी चर्चा थी मगर मौका नहीं मिला। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पार्टी का बड़ा फंडर होने के बाद भी उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला है। क्या पार्टी पर दबाव बनाने के लिए वे लालू से मिले हैं? पिछले दिनों उन्होंने लालू प्रसाद की तारीफ की थी।
उन्‍होंने लालू यादव और भक्‍त चरण दास के बीच बयानबाजी के मसले पर कहा था कि लालू यादव का आकलन कांग्रेस से बेहतर है। उन्‍होंने कहा था कि लालू को कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने लालू को जमीनी नेता बताया था। उन्‍होंने बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास को लालू द्वारा भकचोन्‍हर बताए जाने पर कहा था कि इसे लेकर बहुत विवाद नहीं होना चाहिए। उन्‍होंने कहा था कि भकचोन्‍हर का मतलब कंफ्यूज्‍ड होता है। उन्होंने पिछले दिनों महंगाई के नियंत्रण की जरूरत पर भी बल दिया था।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव में एनडीए के पांचों उम्मीदवार जीते, महागठबंधन के चार विधायक रहे गायब

Bharat varta Desk बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए… Read More

2 days ago

बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया

Bharat varta Desk विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक… Read More

3 days ago

बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को मतदान, असम, केरल, पुडुचेरी में 9 और तमिलनाडु में 23 को वोटिंग , 4 मई को काउंटिंग

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तारीखों… Read More

3 days ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

1 week ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 week ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

1 week ago