पॉलिटिक्स

लालू बोले-हम तो फूल माला बेच कर जी लेंगे मगर नरेंद्र मोदी सरकार जाने के बाद तोहार का हाल होई?

Bharat varta desk:

राष्ट्रीय जनता दल के 27वें स्थापन दिवस पर पटना कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश से गरीबी को मिटा नहीं रहे हैं। यह लोग देश को तोड़ रहे हैं, लगातार तोड़ रहे हैं। विधायकों को खरीद करके सरकार बना रहे हैं। लालू ने कहा कि यह लोग सिर्फ मुकदमा, मुकदमा कर रहे। सिर्फ यही हो रहा है। 2024 में हमलोग मिलकर उखाड़ फेकेंगे। आज देश में महंगाई चरम पर है।  देश में आपसी भाईचारे को खराब किया जा रहा है। आप सभी लोगों से अपील है कि आप लोग एकजुट होकर रहिए। इनलोगों के बहकावे में नहीं आना है। चुनाव आ रहा है। पार्टी को मजबूत करना है। देश को मजबूत करना है।

कुछ दिन पहले ही नीतीश जी के आह्वान पर पटना पूरे देश के 17 पार्टियों के बड़े नेता आए थे। उखाड़कर फेंक देंगे नरेंद्र मोदी, सुन लो। केस-मुकादमा कर रहे हो। लालू ने पूछा कि सरकार जाने के बाद तोहार का हाल होई? नरेंद्र मोदी सोच ल। हम लोग फूल माला बेचकर जी लेंगे। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago