
रांची संवाददाता: चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई एक बार फिर टाल दी है. अब अगली सुनवाई 5 फरवरी को मुकर्रर की गई है. लालू प्रसाद की ओर से शपथ पत्र दायर कर कारावास अवधि की जानकारी दी गई है. बीमारी के बारे में भी बताया गया है. इस पर कोर्ट ने कहा कि लालू प्रसाद के जवाब पर सीबीआई चाहे तो जवाब दाखिल कर सकती है. इसके लिए कोर्ट 5 फरवरी को सुनवाई करेगा. लालू प्रसाद की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा, वहीं, सीबीआइ की ओर से राजीव सिन्हा और नीरज कुमार ने पक्ष रखा.
इससे पूर्व लालू प्रसाद की तरफ से अपने कारावास अवधि को लेकर एक अनुरोध पत्र कोर्ट में दायर किया गया था जिसमें बीमारी का हवाला देते हुए जमानत पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था.
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More