
Rohtas: शराब के खिलाफ गाना गाकर सुर्खियों में आईं रोहतास की बेटी सलोनी को एक दिन के लिए जिले का शिक्षा पदाधिकारी यानी DEO बनाया गया. रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने सलोनी को सम्मानित किया और नशा मुक्ति पर कई गीत गाये. इस दौरान सलोनी की तारीफ हर किसी ने की. उसके बाद सलोनी को एक दिन के लिए जिले का DEO बनाया गया. DEO बनने के बाद सलोनी ने सभी शिक्षकों से समय पर स्कूल पहुंचने और बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का निर्देश दिया.
बता दें कि रोहतास जिला के तिलौथू की रहनेवाली छात्रा सलोनी ने मध्य विद्यालय पतलूका में पढ़ाई करती हैं. वायरल गर्ल सलोनी बेहद ही गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती हैं. सलोनी शराब पीने से होने वाले नुकसान को गीतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाती हैं और उन्हें जागरूक करने का काम करती हैं. सलोनी की वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है.
आज संवाद कक्ष में सलोनी ने नशा मुक्ति गीत भी गया. इस दौरान जिले के डीएम धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. सलोनी का नशा मुक्ति पर आधारित गीत खत्म होने के बाद पूरा कक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सभी ने सलोनी की जमकर तारफी की. सलोनी के नशा मुक्ति वाले गीत को सुनने के बाद उन्हें एक दिन के लिए डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) बनाया. इस अवसर पर सलोनी की माता को भी सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि लोगों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता लाने और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी सलोनी द्वारा गीतों के माध्यम से दी जा रही है. सलोनी का ये पहल तारीफ के काबिल हैं. डीएम ने सलोनी की मां को जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश भी सीओ को दिया है.
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More