
Bharat Varta Desk: केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत बाबा बटेश्वर नाथ धाम में शिव महोत्सव का आयोजन किया। महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया था। महोत्सव का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान विधान पार्षद डॉ संजय पासवान, भागलपुर के सांसद अजय मंडल, भागलपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान और भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
भक्तों के महान श्रद्धा का केंद्र : डॉ संजय पासवान
इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधान पार्षद डॉ संजय पासवान ने कहा कि भगवान शंकर की महिमा अपरंपार है। गंगा के तट पर बाबा का यह मंदिर शिव भक्तों के लिए श्रद्धा का महान केंद्र है। प्राचीन मंदिर भारतीय संस्कृति की महान विरासत है।
बाबा के दरबार में हर इच्छाएं होती हैं पूरी : सांसद
सांसद अजय मंडल ने कहा कि बाबा के दरबार में आने वाले भक्तों की तमाम इच्छाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा का स्थान अत्यंत रमणीक है और जागृत भी। यहां के विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
समाज पर महादेव की कृपा बनी रहे : डॉ एके दास
इस मौके पर जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास ने कहा कि महादेव देवों के देव हैं। उनकी कृपा के लिए देवता भी आतुर रहते हैं। महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा समाज पर बनी रहे ताकि लोग स्वस्थ और खुश रहें। उन्होंने रेल यात्री संघ को ऐसे आयोजनों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
तीर्थ यात्री सुविधाओं पर ध्यान दें सरकार: विष्णु खेतान
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक और रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि बाबा अपने भक्तों का सारा कष्ट हर लेते हैं। यह ऐसा दिव्य स्थान है जहां सच्चे मन से आने वाले भक्तों की सारी मन्नते पूरी होती हैं। इस स्थान को गुप्तकाशी कहा गया है। यहां शिव शक्ति का अदभूत मिलन है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को जरूरी सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र के विकास पर, तीर्थ यात्रियों और पर्यटन संबंधी सुविधाओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
रेल यात्री संघ की ओर से बाबा मंदिर परिसर में अष्टयाम और महाआरती का भी आयोजन किया गया। पटना से पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान ने अपनी पत्नी के साथ बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक किया। बटेश्वर स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More