देश दुनिया

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कोरोना पर कड़ी निगरानी की बात कही उन्होंने कहा जनता सतर्क रहें अन्यथा फिर से प्रतिबंध लग सकते हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने स्थानीय अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह सतर्क रहें और कोरोना पर कड़ी निगरानी रखें, ताकि कोरोना के कारण प्रतिबंधों को फिर से लागू करने से बचा जा सके।

पुतिन ने कहा कि कई देशों में फिर से प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, उत्पादन को रोक दिया गया है साथ ही और भी बहुत कुछ किया गया है। उन्होंने कहा कि रूस में स्थिति थोड़ी बेहतर है, क्योंकि सही समय पर प्रभावी रूप से सही कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि कोई भी नहीं चाहता है कि प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जाए। इसके लिए टेस्टिंग की प्रक्रिया को और तेज करना होगा और मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर लोगों के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक करना होगा।
बताते चलें कि रूस में 13 सितम्बर के बाद से संक्रमण के मामलों में तेजी दर्ज हुई है। मॉस्को जो कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, वहां पर तेजी से प्रतिदिन 1000 से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज हो रहे हैं। इसको लेकर राष्ट्रपति पुतिन काफी गंभीर है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

तीन राज्यों में हो रही वोटिंग

Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More

17 hours ago

9 पुलिसकर्मियों को फांसी

Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More

2 days ago

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

1 week ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

1 week ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago