बड़ी खबर

रिंकू शर्मा की मॉब लिंचिंग करने वाले जिहादियों को फांसी हो, विश्व हिंदू परिषद की मांग

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा नामक एक कार्यकर्ता की जिस प्रकार जिहादियों के द्वारा निर्मम हत्या की गई वह घोर निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ मुस्लिम परिवार उसके घर में घुसे, कुछ महिलाओं ने हाथ पैर पकड़े और बाकियों ने उन्हें चाकू से गोद दिया। क्या कसूर था उसका? सिर्फ यही ना कि वह निधि समर्पण के कार्यक्रम कर रहा था? राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह कर रहा था?

डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा कि इस प्रकार का निर्मम हत्या कांड किसी भी सभ्य समाज का परिचायक नहीं हो सकता। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उसके बाद अब दिल्ली में जिस प्रकार की हिंसक प्रतिक्रिया निधि समर्पण कार्यक्रम के दौरान दिखाई दे रही है। राम विरोधी सेकुलर बिरादरी और कुछ मुस्लिम नेता जिस प्रकार का भ्रम फैला रहे हैं और वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, रिंकू की हत्या उसी जहर का परिणाम है जो जिहादियों के मस्तिष्क में भर चुका है। दुर्भाग्य जनक है किसी भी मुस्लिम नेता ने या सेकुलर नेता ने इस निर्मम हत्या कांड की आलोचना नहीं की और ना ही प्रशासन पर दबाव डाला है कि वह इन अपराधियों को पकड़ कर कठोरतम सजा दे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अभी तक उस परिवार के लिए संवेदना भी व्यक्त करने नहीं जा सके। हिंदू समाज इस परिस्थिति को किसी हालत में स्वीकार नहीं कर सकता। हम प्रशासन को चेतावनी देते हैं कि वह अभिलंब सभी हत्यारों की गिरफ्तारी करें। उन्हें कठोरतम सजा दिलाने की व्यवस्था करें। सभी जिहादियों को फांसी पर लटकाया जाए।

डॉ सुरेंद्र जैन ने यह भी कहा कि हिंदू समाज अब इस हिंसा को स्वीकार नहीं कर सकता। यह हमारे लिए चुनौती है कि अब ये हत्याकांड और हिंसा रुकनी चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

20 hours ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

4 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

5 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

6 days ago