भारत वार्ता डेस्क: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के 109 वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी है . राष्ट्रपति कोविन्द ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि, “बिहार दिवस पर सभी को, खासकर बिहार के लोगों को बधाई! बिहार में अतीत की धरोहर के साथ वर्तमान का पथ प्रदर्शन भी है. प्राचीनतम गणतंत्र से महात्मा गांधी के चंपारन सत्याग्रह तक की साक्षी रही इस भूमि पर मुझे राज्यपाल की भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है.इस अवसर पर मेरी शुभकामनाएं।” वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि बिहार दिवस की राज्य के सभी निवासियों को ढेरों शुभकामनाएं. गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति के लिए विशेष पहचान रखने वाला या प्रदेश विकास के नित नए आयाम गढ़ता रहे.’
Bharat varta Desk सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच… Read More
Bharat varta Desk झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस… Read More
Bharat varta Desk बिहार में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर… Read More
Bharat Varta Desk : राष्ट्रीय सगठन ने आज रांची में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। रांची… Read More
गंदगी के खिलाफ जारी है जंग, स्वच्छता के हैं चार रंग पटना, भारत वार्ता संवाददाता… Read More
Bharat varta Desk ह अपराधियों ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत फतह में एनटीपीसी के… Read More