
Bharat Varta desk: रामायण यात्रा ट्रेन दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आज रवाना हो गई। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित इस ट्रेन के जरिए धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। इसमें बैठे यात्रियों को भगवान राम से संबंधित स्थलों का भ्रमण यह ट्रेन कराएगी।
इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा जहां पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम में भारत मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद बिहार आएगी जहां सीतामढ़ी में सीता जी के जन्मस्थान और सड़क मार्ग से जनकपुर में राम-जानकी मंदिर का दर्शन कराया जाएगा।
इसके बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी और पर्यटक सड़क मार्ग से वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट के मंदिरों के दर्शन करेंगे। नासिक में त्रयंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी ,प्राचीन कृषिकिंधा शहर हंपी के बाद रामेश्वरम इस ट्रेन यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा। ट्रेन अपनी यात्रा के 17वें दिन दिल्ली लौटेगी। यह ट्रेन राम स्थलों काय का दर्शन कराने के लिए 7500 किलोमीटर का सफर करेगी।
.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More