शख्सियत

राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी भी जाएंगे राज्यसभा

Bharat Varta Desk पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर वकील राम जेठमलानी के बेटे अपने पिता की तरह राज्यसभा जाएंगे. महेश जेठमलानी को केंद्र सरकार ने राज्यसभा के लिए नामित किया है.
महेश देश के नामी वकील हैं. उन्होंने खुद जानकारी दी है कि ”मुझे राज्यसभा के लिए नामित किए जाने की सूचना दी गयी है.” उनकी नियुक्ति राज्यसभा सदस्य रघुनाथ महापात्रा की खाली सीट पर हो रही है, जिनकी मृत्यु कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण से हो गई थी. महेश जेठमलानी को भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवार के रूप में उतारा था. यहां बता दें कि राष्ट्रपति कैबिनेट की अनुशंसा पर राज्यसभा के 12 सदस्यों का मनोनयन करते हैं. इन सदस्यों की नियुक्ति साहित्य, विज्ञान, खेलकूद, कला एवं समाज सेवा जैसे क्षेत्रों से विशेषज्ञता के आधार पर होती है. महेश की नियुक्ति इन्हीं 12 में से 1 सीट पर हो रही है. यहां बता दें कि राम जेठमलानी भी नामित राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

22 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

2 days ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

2 weeks ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago