
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 10 सर्कुलर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मानेगी।
इस इफ्तार में बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार सहित अन्य मंत्रीगण, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम, पूर्व सांसद पप्पू यादव सहित अन्य सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More