
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन के आप्त सचिव कुमार मनीष का कोरोना से निधन हो गया है. वे झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. मनीष कुमार मूल रूप से लोहरदगा जिले के किसको प्रखंड के रहने वाले थे, और रांची में कुसई कॉलोनी के सामने एक अपार्टमेंट में रहते थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गये हैं.
मनीष पहले सरयू राय के पीएस रह चुके थे. बाद में जब हाजी हुसैन अंसारी मंत्री बने तो उनके पीएस बने. अंसारी के निधन के पश्चात उनके पुत्र हफीजुल अंसारी मंत्री बनाये गये तो उनके पीएस मनीष ही बनाये गये.
विधायक सरयू राय ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर लिखा, “मेरा पूर्व आप्त सचिव कुमार मनीष कोविड का शिकार हो गया. कर्मठता, प्रतिभा, शिष्टता, कार्य के प्रति समर्पण का अद्भुत सम्मिश्रण था मनीष के व्यक्तित्व में. इस बीच कई गुजरे, आँखें नम हुई, मन उदास हुआ, पर मनीष की विदाई ने रूला दिया, विचलित कर दिया, यह उम्मीद नहीं थी.
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More