
Bharat varta desk: आरजेडी की नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा का टिकट नहीं दिए जाने के खिलाफ सिवान में बवाल हो गया है। उनके समर्थक कई दिनों से हिना शहाब को राज्यसभा भेजने की मांग कर रहे थे। इसके लिए पटना मेरा भी देवी के आवास के बाहर बैनर भी लगाया गया था मगर राज्यसभा के लिए लालू प्रसाद यादव ने 2 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी तो शाहबुद्दीन समर्थकों को भारी निराशा हुई। आज सिवान के एक होटल में बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे और पार्टी के फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बैठक में आरजेडी के विरोध में नारे भी लगाए गए। उसके बाद सभी कार्यकर्ता शहाबुद्दीन के आवास पर पहुंचे और उनकी पत्नी से मुलाकात की। इस मौके पर हिना शहाब ने कहा कि उन्होंने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है मगर उनके लिए टिकट की मांग करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता नहीं बल्कि परिवार के सदस्य हैं। सबसे विचार विमर्श किया जा रहा है। सब की रायशुमारी के बाद आगे की राजनीति के संबंध में फैसला लिया जाएगा।
Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More