
Bharat varta desk: झारखंड में खड़े हुए सियासी संकट के बीच यूपीए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य झारखंड के राज्यपाल से मिले। इसमें सांसद गीता कोड़ा, जेएमएम सांसद महुआ मांझी और सांसद विजय हांसदा समेत कई नेता शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बात की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता के मुद्दे पर स्टैंड स्पष्ट करने को कहा।
मिलने के बाद सांसद गीता कोड़ा ने बताया कि राजपाल ने दो-तीन दिनों में इस संबंध में फैसला स्पष्ट करने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता अवैध खनन पट्टा आवंटित करने के मामले को लेकर खतरे में हैं। चर्चा है कि चुनाव आयोग की ओर से झारखंड के राज्यपाल को इस संबंध में अपनी राय भेजी गई है जिसमें हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की गई है।
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More