बड़ी खबर

राज्यपाल से मिलेंगे सीएम नीतीश, कौन होगा मंत्री, हलचल तेज

Bharat Varta Desk: कल दोपहर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अनुशंसा पर राज्यपाल फागू चौहान द्वारा मंत्री मुकेश सहनी को बर्खास्त किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। अगला मंत्री कौन होगा, क्या मंत्रिमंडल में कोई बड़ा फेरबदल होगा, कौन-कौन मंत्री हटेंगे और कौन-कौन बनेंगे-जैसी तमाम अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने वाले हैं। माना जा रहा है कि मुकेश साहनी को हटाए जाने के बाद नए मंत्री बनाए जाने की प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री राज्यपाल से बात करेंगे।

बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी की जगह वीआईपी से दो मंत्री बनाए जा सकते हैं-राजू सिंह और स्वर्णा सिंह। यह बता दें कि वीआईपी के तीनों विधायक मुकेश सहनी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा कोटे से दो नए मंत्रियों के लिए विभाग भी तैयार किया जा रहा है। एक विभाग पशुपालन और मत्स्य मुकेश सहनी वाला खाली हुआ है वही दसरा विभाग भाजपा के दो मंत्रियों से लिया जा सकता है जिनके पास दो-दो विभाग हैं। प्रमोद कुमार के पास गन्ना और विधि विभाग है जबकि जीवेश मिश्रा के पास श्रम संसाधन और आईटी विभाग है।

मंत्रिमंडल में बड़े पैमाने पर फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के कारण जहां एक ओर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के हटाए जाने का भी दावा लोग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बेहतर परफारमेंस नहीं देने के कारण उपमुख्यमंत्री तब किशोर प्रसाद और रेणु देवी को बदलने की बात की जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों डिप्टी सीएम में से किसी एक को विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। मगर विश्वसनीय सूत्र बता रहे हैं कि यह सारी अटकले निराधार साबित होने वाली है। क्योंकि एक- दो बदलाव से बड़ा बदलाव करना पड़ेगा। फिर जनता दल यू में भी उपेंद्र कुशवाहा और नीरज कुमार जैसे नेता मंत्री बनने की जुगत में लगे हैं। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के जरिए इन दोनों नेताओं के अलावा कुछ और नेता भी मंत्रिमंडल में जुगाड़ बैठाने की कोशिश में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी इतना बखेड़ा लेने के मूड में नहीं हैं। एक और बात है कि नीतीश से विवाद के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद से विजय सिन्हा को हटाकर भाजपा नीतीश के सामने कमजोर होने का सार्वजनिक संदेश देना नहीं चाहती है। भाजपा के गलियारे से बात आ रही है कि विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में काम करते रहने को कहा गया है। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि मुकेश सहनी की जगह को भर कर सरकार आगे अपना काम करती रहेगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला‌ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More

2 days ago

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

4 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

5 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

6 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

6 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

7 days ago