बड़ी खबर

राजस्थान : राज्यसभा के रण में रोचक हुआ मुकाबला, सुभाष चंद्रा ने किया निर्दलीय नामांकन

Bharat Varta Desk : राजस्थान राज्यसभा चुनाव में डॉ. सुभाष चंद्रा की एंट्री से राज्यसभा के रण में मुकाबला रोचक हो गया है। बीजेपी निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा का समर्थन करेगी। सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। बीजेपी सुभाष चंद्रा को बाहर से समर्थन करेगी। डॉ. चंद्रा वर्तमान में हरियाणा से सांसद और मीडिया समूह के मालिक हैं। वे बड़े उद्योगपति हैं और एस्सेल समूह के अध्यक्ष है।

डॉ. सुभाष चंद्रा की एंट्री से राजस्थान में उलटफेर की संभावना बढ़ गई है। भाजपा सुभाष चंद्रा के जरिए कांग्रेस में सेंधमारी की कोशिश करेगी। राज्यसभा चुनाव में सुभाष चंद्रा की एंट्री से कांग्रेस को तीसरी सीट जीतने के लिए पसीना बहाना पड़ सकता है। सुभाष चंद्रा को आरएलपी के 3 विधायक, बीटीपी के 2 और निर्दलीय विधायकों का सहारा है। हालांकि, अभी आरएलपी और बीटीपी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन माना जा रहा है कि आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद सुभाष चंद्रा का समर्थन करेंगे। बीजेपी ने सुभाष चंद्रा को उतार कर तीसरी सीट के लिए मुकाबला रोचक बना दिया है। कांग्रेस को बाहरी उम्मीदवार बनाने का खामियाजा उठाना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भी सुभाष चंद्रा ने चतुराई से जीत दर्ज कर कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया था।

नामांकन के बाद सुभाष चंद्रा ने कहा कि राजस्थान मेरे लिए नया नहीं है। मैं मूल रूप से राजस्थान के फतेहपुर का रहने वाला हूं। निर्दलीय विधायकों से पूछ कर ही नामांकन दाखिल किया है। कई विधायक मेरे संपर्क में हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

2 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago