
गौरव दुबे की रिपोर्ट
Bharat varta desk: मुगल काल में बिहार, बंगाल और उड़ीसा की राजधानी रहे ऐतिहासिक शहर राजमहल में पगली दुर्गा महारानी भक्तों की हर मन्नत पूरी करती हैं। वर्तमान में झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत राजमहल अनुमंडल के रूप में है। यहां विराजमान हैं पगली दुर्गा महारानी। लाखों लोगों की आस्था का केंद्र। मंडई स्थित मां पगली दुर्गा का यह मंदिर 250 वर्षों से अधिक समय से भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां के लोग अपना सारा दुख दूर करते हैं। जानकार बताते हैं कि लगभग 250 वर्ष पूर्व राजमहल की मुख्य आबादी मंडई पर ही बसती थी।
जुड़ी है कथा: भयानक महामारी प्लेग के फैलने के उपरांत अधिकांश लोग वहां से पलायन करने लगे। इसी बीच एक रात माता ने एक भक्त को सपने देकर बताया कि उक्त गांव में मेरी बेदी बना कर धूमधाम से पूजा अर्चना करो मैं सबकी कष्ट हर लूंगी. तब से अब तक नियमित रूप से माता की पूजा होती आ रही है। पूर्व में उक्त स्थान पर वन देवी के रूप में पूजा की जाती थी। यूं तो प्रतिदिन माता के दरबार में लोग पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं परंतु मंगलवार व शनिवार को मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
दुर्गा पूजा के नवमी तिथि पर पड़ती है सैकड़ों बली: दुर्गा पूजा की नवमी तिथि पर प्रत्येक वर्ष लगभग 800 से 900 के करीब बली चढ़ती है लोगों के मन के पूरे होने पर लोग बलि चढ़ाते हैं इससे मालूम चलता है कि जो भी व्यक्ति माता को सच्चे दिल से जो भी मांगता है माता उसे पूर्ण करती है।
नवमी तिथि को बलि के दौरान झुकता है माता का सिर: ऐसा मान्यता है कि नवमी तिथि को बलि के दौरान माता का सिर्फ झुक जाता है इसलिए प्रतिमा को जंजीर से बांध दिया जाता है। मंदिर से सटे तालाब में ही होता है माता के प्रतिमा का विसर्जन।
माँ पगली दुर्गा मां मंदिर से सटे तालाब पर ही होता है माता के प्रतिमा का विसर्जन: मंदिर के पुरोहित सपन अवस्थी बताते हैं कि पूर्व में कई बार लोगों द्वारा प्रयास किया गया की प्रतिमा का शहर में भ्रमण कराकर विसर्जन किया जाए, परंतु जब भी प्रयास किया गया कोई ना कोई विघ्न उत्पन्न हो जाने के कारण उक्त तालाब में ही माता के प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More