राज्य विशेष

राजकीय माघी पूर्णिमा मेला शुरू, सफाहोड़ आदिवासियों की उपस्थिति ने समा बांधा

नहीं पहुंचे मंत्री आलमगीर आलम

राजमहल: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल मुख्यालय में राजकीय माघी पूर्णिमा मेला का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसडीओ हरिवंश पंडित, एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष पार्थ कुमार दत्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पुरोहित राजेश पांडे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधायक व उपायुक्त को गंगा पूजन कराया गया. विधायक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के लिए मेला विधिवत रूप से नहीं लग सका, लेकिन अंतिम क्षण में अनुमति प्राप्त होने पर प्रशासन के अथक प्रयास से हर संभव श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराया गया है. उन्होंने कहा कि माघी पूर्णिमा मेले से समाज की आस्था जोड़ी है. गंगा मोक्षदायिनी है. आदिवासी समाज के लोग पीढ़ियों से यहां गंगा स्नान करने आते हैं. माघी पूर्णिमा स्नान का महत्व इससे समझा जा सकता है कि यहां स्नान करने श्रद्धालु झारखंड के अलावे बिहार, बंगाल, उड़ीसा व नेपाल से भी पहुंचते हैं.उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके लेकिन उनके माध्यम से श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं. सभी गुरु बाबाओं को अंग वस्त्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया.

सफाहोड़ आदिवासियों का यह खास मेला: वही माघी पूर्णिमा मेले में सफाहोड़ आदिवासियों सहित अन्य लगभग लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था कीजिये डुबकी लगाई है. इस मेले में बड़ी संख्या में सफाहोड़ आदिवासी शामिल होते हैं. इस मेले की पहचान इन आदिवासियों के कारण रही है. आदिवासियों का एक तबका हिंदू धर्म के नजदीक माना जाता है. यह सफेद वस्त्र में रहते हैं और विशिष्ट तरीके से गंगा ताला पूजन करते हैं.

नहीं लग पाई दुकानें: कोरोना महामारी के कारण मेला परिसर में दुकाने नहीं लग पाई इसके कारण श्रद्धालुओं को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. भोजन सहित अन्य सामग्री के दुकाने नहीं रहने के कारण श्रद्धालु इधर-उधर घूमते देखे गए. वही मेला परिसर में प्रतिवर्ष दुकान लगाने वाले दुकानदार भी काफी मायूस दिखे. उनका कहना है कि इस मेले का वे लोग सालों भर इंतजार करते हैं. मेले में दुकान लगाने से उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है. जिससे कई महीनों तक परिवार का भरण पोषण कर पाते हैं.

Kumar Gaurav

Recent Posts

लोकगायिका नीतू नवगीत के नेतृत्व में जे.डी. वीमेंस कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता अभियान

पटना : स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जे.डी. वीमेंस कॉलेज में एक प्रभावशाली… Read More

7 hours ago

बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों का जलवा, टॉप 10 में 149 छात्र

Bharat varta Desk बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 29 मार्च 2026 को शिक्षा… Read More

7 hours ago

नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन, चीन को झटका

Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More

2 days ago

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

4 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

4 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

5 days ago