राज्य विशेष

रांची वैश्य महासम्मेलन ने किया तंबाकू कानून का विरोध

कहा छोटे दुकानदारों पर काला कानून थोपना चाहती है सरकार,संशोधन की मांग

रांची संवाददाता: अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के झारखंड प्रदेश इकाई ने तंबाकू युक्त पदार्थों के बेचने के संबंध में सरकार के नए नियम का विरोध किया है. इसके बाद सरकार ने निर्देश दिया है कि तंबाकू सामान बेचने के लिए दुकानदारों को लाइसेंस लेना होगा.
संघ के सचिव संजय पोद्दार ने कहा कि सरकार के नए नियम के अनुसार अब पान, सिगरेट बेचने वाले सिर्फ पांच सिगरेट ही बेच सकेंगे . झारखंड में लाखों छोटे-छोटे दुकानदार है जो पान की दुकान चला कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं सरकार ने तंबाकू बेचने वाले दुकान का लाइसेंस लेने और सिर्फ पान ,सिगरेट, तंबाकू बेचने और इसके साथ कोई भी समान नहीं बेचने का निर्देश दिया है. यह कहीं से उचित नहीं है, उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि क्या एक छोटा दुकानदार सिर्फ पान, सिगरेट ,तंबाकू बेचकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएगा.छोटे दुकानदार कम पूंजी में व्यापार करते हैं .पान ,गुटखा, सिगरेट के साथ बिस्किट ,चाय और ऐसे कई समान थोड़ा-थोड़ा रखकर दिन भर में 100 -200 तक कमाते हैं. ऐसे दुकानदारों का कहना है कि नया कानून उन्हें भूख से मारेगा. इसलिए इसे बदला जाना चाहिए था..

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

7 days ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago