
,
Bharat varta desk: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि झारखंड में जो लोग भाषा का विरोध कर रहे हैं वह राज्य को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी का समर्थन करते हुए कहा कि ‘जो भोजपुरी का विरोध करेगा हम उसका विरोध करेंगे।‘ उन्होंने कहा कि ‘भोजपुरिया समुदाय किसी से डरता नहीं हैं।‘ यहां बता दें कि झारखंड में आदिवासी संगठन के लोग भोजपुरी मैथिली और अंगिका का विरोध कर रहे हैं। लालू ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की बातों में कोई दम नहीं है।
लालू यादव की पार्टी राजद हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल है। भोजपुरी मगही और मैथिली भाषा के विरोध के सवाल पर उन्होंने पूछा कि कौन लोग हैं जो विरोध कर रहे हैं। दरअसल पूरा झारखंड इन दिनों भाषा विवाद में उलझा है। राज्य में इसको लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। कहीं पुतले फूंके जा रहे हैं तो कहीं मानव श्रृंखलाएं बनाई जा रही हैं। इसमें सभी राजनीतिक दल अपने सियासी रोटियां सेक रहे हैं। झारखंड की तीन प्रमुख पार्टियां झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और भाजपा अलग-अलग राग अलाप रही हैं। हर दल के भीतर भी भाषा के मुद्दे पर अलग-अलग राय है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More