
Oplus_131072
Bharat varta desk
मारवाड़ी युवा मंच, रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्ष विनीत सिंघानिया के नेतृत्व निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर आज 08.09.2024 दिन रविवार को संपन्न हुआ। यह शिविर हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम और विशिष्ट अतिथि सिविल सर्जन प्रभात कुमार थे । कार्यक्रम सदर हॉस्पिटल के मेडिकल टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नौशाद आलम ने कहा कि कैंसर को दूर भगाने के लिए हमें सही खान-पान की आवश्यकता है। साथी उन्होंने रांची समर्पण शाखा के इस कार्य की सराहना की और कैंसर एक बहुत ही जान लेवा बीमारी है एवं शुरुवाती समय पर इसका पता लगाना इसके इलाज के लिए सबसे अधिक लाभदायक है।
इस कार्यक्रम के दौरान शिविर मे 70 से भी अधिक लोगों ने निशुल्क जाँच सेवा का लाभ उठाया। इसमें 50 महिलाओं के मैमोग्राफी टेस्ट भी किए गए। 60 लोगों ने पेप्स में टेस्ट भी कराया।कार्यक्रम के संयोजिका ज्योति अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल, मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पड़िया, स्वाति सिंघानिया, ट्रेड फ्रेंड के ओनर प्रदीप जी के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीत सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष सुमिता लाठ , पूर्व अध्यक्ष मीना टाईवाला , शुभा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल , कृष्ण अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कोमल पोद्दार, रितु पोद्दार ,पूजा लहरिया, चंद्रकला आशा सराफ,सचिव शुभा अग्रवाल मौजूद रहे।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More