
रांची संवाददाता: नामकुम के आरसीएच परिसर में स्थित इंडियन बैंक के सफाई कर्मचारी पर नामकुम थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।
नामकुम थाना पुलिस ने धारा- 409, 420, 467, 468 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी से पूछताछ की जा रही है।वही आगे की कारवाई जारी है।
शाखा प्रबंधक ने बताया पिछले कुछ दिनों से कई ग्राहक/व्यक्ति शाखा में आ रहे हैं और शमशाद आलम द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी करने की शिकायत कर रहे हैं।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब वे अपने खाते में अपने पैसे जमा करने के लिए शाखा में आते थे ,तो मोहम्मद शमशाद आलम उन्हें शाखा परिसर के बाहर ले जाता था और लिंक फैल,शाखा में ग्राहकों की भीड़ , लॉकडाउन आदि कारणों का हवाला देते हुए उनसे कहता था कि वह पैसा उन्हें दे दें और वह उनके खाते में राशि जमा करा देगा।चूंकि वह बैंक कर्मचारी था।इसलिए लोगों ने उस पर विश्वास कर लिया और अपना पैसा मोहम्मद शमशाद आलम को दे दिया,जमा के प्रमाण के रूप में वह ग्राहकों को फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर जमा पर्ची का दूसरा हिस्सा देता था।लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका पैसा उनके खातों में जमा नहीं किया गया है तो वे शाखा में शिकायत करने लगे । मोहम्मद शमशाद आलम ने जो जमा पर्ची का हिस्सा ग्राहकों को दिया था , जब शाखा में इसकी जाँच की गई तब यह नकली पाया गया है।
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More
Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More
Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More
Bharat varta Desk आज देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में कुल 296… Read More
Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More