
रांची, कुमुद रंजन: झारखंड सीआईडी पुलिस का अलग जैकेट होगा जिसके पीछे लिखा रहेगा झारखंड सीआईडी.
महानिदेशक एमपी राव ने अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग झारखण्ड, रॉची की उपस्थिति में अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, रॉची हेतु निर्धारित नये जैकेट को मंगलवार को जारी किया गया . नेवी ब्लू रंग की इस जैकेट के अग्र भाग में झारखण्ड पुलिस का लोगो होगा, जबकि पीछे “Jharkhand CID” लिखित होगा।
अपराध अनुसंधान विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मी गण क्षेत्र में छापामारी, तलाशी, गिरफ्तारी अथवा अनुसंधान से संबंधित अन्य कार्यों के निर्वहण के दौरान उक्त जैकेट पहने रहेंगे। इससे जहाँ एक ओर सामान्य जन यह समझ पायेंगे कि अपराध अनुसंधान विभाग के पदाधिकारी द्वारा ही विधि सम्मत कार्य किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर संबंधित पदाधिकारी को भी कर्तव्य निर्वहण में सहूलियत होगी । साथ ही, इस नये ड्रेस कोड के निर्धारण से अपराध अनुसंधान विभाग को एक पेशेवर रूप देने में भी सहायता मिलेगी।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More