
पटना: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा रविवार को अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय करेंगे। इसकी कयास काफी समय से लगाई जा रही थी। जानकारी के अनुसार रविवार को 2 बजे जदयू कार्यालय में आयोजित समारोह में उपेंद्र कुशवाहा जदयू में शामिल हो जाएंगे। इस अवसर पर उपेंद्र कुशवाहा के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
जदयू के नेताओं में उत्साह है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का जदयू में विलय का बिहार की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। माना जा रहा है कि यह विलय राज्य में अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जदयू की योजनाओं का हिस्सा है। जदयू के पास केवल 43 विधायक हैं और एनडीए सरकार में जूनियर पार्टनर है। 74 विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी 2020 के विधानसभा चुनावों में बड़े भाई के रूप में उभरी थी।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा को जदयू में शामिल होने के बाद पार्टी संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है और बाद में उन्हें राज्यसभा भी भेजा जाएगा। वहीं, कुशवाहा की पत्नी को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया जाएगा।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More