
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: एक जमाने में लालू प्रसाद यादव के साथ छाया की तरह रहने वाले बिहार के कद्दावर नेता डॉ रंजन यादव अवसर देखकर पार्टी बदलने में माहिर हैं। लालू के मुख्यमंत्री रहते छाया मुख्यमंत्री कहलाने वाले रंजन बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर जनता दल यू में शामिल हो गए और पटना से सांसद बने। फिर जनता दल यू को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। लंबे समय के बाद वे फिर जनता दल यू में लौट आए हैं। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह ने आज पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव को वर्चुअल माध्यम से आज पार्टी की सदस्यता दिलाकर घर वापसी कराई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रंजन यादव ने नीतीश कुमार में आस्था व्यक्त की है और जनता दल यू को बेहतर पार्टी बताया है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More