
Bharat varta desk:
झारखंड शराब घोटाला में गिरफ्तार कारोबारी योगेंद्र तिवारी ने यदि मुंह खोला तो राज्य के कई बड़े नौकरशाह और नेता चपेट में आ जाएंगे। ईडी ने योगेंद्र तिवारी को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। शराब घोटाले में झारखंड में यह पहली गिरफ्तारी है। ईडी ने 23 अगस्त को राज्य में 34 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। योगेंद्र तिवारी के देवघर स्थित होटल सिद्धार्थ के सामने स्थित गोदाम, बंपास टाउन स्थित आवास पर भी छापामारा की गयी थी। इन छापेमारियों के बाद ईडी के बुलावे पर योगेंद्र तिवारी 26 अगस्त और 11 सितंबर को को रांची जोनल ऑफिस पहुंचे थे। यहां उनसे लंबी पूछताछ हुई थी। ईडी को यह जानकारी मिली है कि जेल में बंद पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश व योगेंद्र तिवारी के बीच शराब की बिक्री के दौरान रुपयों का लेन-देन हुआ था। बताया जा रहा है कि योगेंद्र तिवारी का शराब और रियल स्टेट के काम में कई बड़े अधिकारी और नेताओं के पैसे लगे हुए हैं।
विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More