
लखनऊ, भारत वार्ता संवाददाता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ अपनी सरकार की ऑपरेशन क्लीन नीति को लेकर सोमवार को गोरखपुर में कुछ अलग अंदाज में बात की। उन्होंने जनता के बीच सवाल किया कि सरकार को अपराधियों की छाती पर बुलडोजर चलाना चाहिए कि नहीं? जनता ने हां में जवाब दिया। उन्होंने फिर पूछा कि सरकार की इस कार्रवाई का विरोध तो नहीं कर रहा है कोई? जनता का समर्थन तो है ना? लोगों ने हां में जवाब दिया। मुख्यमंत्री योगी के सवाल के जवाब में कुछ लोगों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। योगी सरकार बीते कुछ दिनों से लगातार बाहुबलियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ एक्शन ले रही है। ऐसे में योगी ने अपने सख्त तेवर को एक बार फिर दोहराया है। योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपराधियों को सख्त संदेश दिया है। ऑपरेशन क्लीन की नीति पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने साफ इशारा किया है कि सरकार के तेवर अपराधियों के खिलाफ नर्म नहीं होंगे।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More