
Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में गुरुवार को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की।
सुबह 4 से 6 बजे तक मां का विधिवत पूजन- अर्चन किया।
अनुष्ठान नौ बजे तक चला। पूजन काली जी मंदिर के प्रधान पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें 11 ब्राह्मण शामिल हुए।
पूजा की शुरुआत गौरी-गणेश, वरुण और यंत्र पूजन से हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने बारी-बारी नवग्रह, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर और शस्त्र की आराधना की। पूजा का समापन दुर्गा सप्तशती और देवी पुराण के पाठ से हुआ। वह 12 बजे दिन में कुवांरी कन्याओं एवं बटुक भैरव का पांव पखार कर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर उन्हें भोजन कराया।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More