पॉलिटिक्स

येचुरी और डी राजा से मिले नीतीश, बोले-देशभर के विपक्ष को एकजुट करेंगे, आरसीपी ने निशाना साधा

Bharat Varta Desk: बिहार के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एक करने के लिए इन दिनों दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं। आज उनकी मुलाकात सीपीआई (एम) नेता सीतारमा येचुरी से हुई है। उनकी मुलाकात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी राजा से भी हुई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं से मेरा पहले से संबंध रहा है। जब हम भाजपा के साथ थे तब भी इनसे मिलते थे मगर अब तो फिर से इनकी ओर आ गए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि देश भर की वामपंथी पार्टियां, कांग्रेस और जितने भी स्थानीय दल हैं सबको मिल जाना है और जब सब मिल जाएंगे तो बहुत बड़ा बदलाव हो जाएगा।

सोमवार को उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से मिले थे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि देश में कांग्रेस और वामदलों से अलग गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। 

उधर दूसरी ओर नीतीश के काफी करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसान सूखा और बाढ़ से पस्त हैं और नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी एकता नहीं बल्कि पक्षी एकता कायम करने गए हैं। जैसे पक्षियों में एकता कायम नहीं हो सकती है वैसे ही देश के अलग-अलग दलों को एकजुट करना संभव नहीं। आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री को जमकर खरी खोटी सुनाया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago