
नई दिल्ली संवाददाता: भारतीय सेना ने अब बहाली प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है जिससे पुरूष उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिल सकती है. सेना में अब अधिकारियों की बहाली के तर्ज पर ही सैनिकों के चयन का पैमाना तय किया गया है. सैनिक उम्मीदवारों के वजन को अब लंबाई के अनुपात में तय किया जाएगा.
लंबाई के अनुसार वजन का पैमाना
लंबाई के अनुसार वजन का पैमाना अभी तक सेना में अधिकारियों के बहाली के लिए ही रखा गया था. अभी तक सैनिकों की बहाली के लिए पुरूष उम्मीदवारों के न्यूनतम वजन की सीमा 50 किलो और अधिकतम 62 किलो रखी जा रही थी. जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है.
दिल्ली में नए पैमाने से चयन शुरू
सेना के स्वतंत्र भर्ती बोर्ड दिल्ली ने इस बदलाव के साथ अपने यहां भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है.
वहीं देश के अन्य भर्ती मुख्यालयों को भी यह नोटिफिकेशन भेज दी गई है.सेना ने अब और अधिक फिट और मजबूत कद-काठी वाले उम्मीदवारों को बहाल करने के विचार से यह बदलाव किया है.
इस पैमाने पर तय होगा वजन
सेना में बहाली के लिए उत्तर प्रदेश जैसे राज्यो में उम्मीदवारों को कम से कम 170 सेमी. लंबाई का होना जरूरी है. जिनका न्यूनतम वजन 50 किलोग्राम से बढ़ाकर अब 52 किलोग्राम रखा गया है. इसमें 17 से 20 साल की आयु वाले अभ्यर्थी का अधिकतम वजन 63.6 किलोग्राम और 20 वर्ष से अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों का वजन 66.5 किलोग्राम होना जरूरी है.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More